छत्तीसगढ़

मस्तूरी : ग्राम सचिव से विवाद कर शासकीय कार्य मे व्यवधान ,गालीगलौज,जान से मारने की धमकी व मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

ग्राम सचिव जैतपुर प्रार्थिया किरणलता खांडेकर , पंचायत के सरपंच ,पंच व ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन में मासिक बैठक कर शासकीय कार्य का निर्वहन किया जा रहा था बैठक के दौरान आरोपी राकेश दुबे वहाँ पहुंचकर मृत्यु प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने बोला जिस पर सचिव ने बताया कि आपके पिता की मृत्यु बिलासपुर के जिस अस्पताल से हुए है उनकी रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर से ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनेगा बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न कर हाथ मुक्का से मारपीट कर अश्लील गाली गलौच करने लगा।उपरोक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निर्देश प्राप्त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।उल्लेखनीय हैं कि आरोपी राकेश दुबे द्वारा पूर्व में भी शासकीय सेवक के साथ मारपीट ,गाली गलौच व शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न किया जा चुका हैं जिसमे भी अपराध पंजीबद्ध हैं।

नाम आरोपी :- 01. राकेश कुमार दुबे पिता स्व. भगवान दत्त दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी जैतपुर पु स के मल्हार थाना मस्तूरी बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!