तमनार : दिनांक 29/05/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि हुकरोडिपा चौक के पास कुछ व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन के पीछे प्लास्टिक की बड़ी जरकिन में डीजल रखे हैं जो डीजल बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग कर रहे स्टाफ को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिए, पेट्रोलिंग वाहन को आता देख मौके से कुछ लोग तितर-बितर हो गए । मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन CG 14 UE-1469 का चालक को भागते हुए पकड़ा गया, पूछताछ में वाहन चालक अपना नाम अनिल सिंह पिता रमेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बालजोर थाना तमनार जिला रायगढ़ का होना बताया जिससे वाहन के पीछे प्लास्टिक जरकिन में रखे डीजल के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर तमनार क्षेत्र आसपास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर व ट्रक वाहनों से डीजल चोरी कर बेचा करते हैं । आज भी चौंक पर डीजल बेचने आये थे । आरोपी से डीजल बेचने के संबंध में कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं होना बताया जिसके वाहन के पीछे रखें चार नीले रंग के 50 लीटर क्षमता वाली जरकिन में भरा 200 लीटर तथा एक 30 लीटर क्षमता वाली जरकिन में भरा 30 लीटर कुल 230 लीटर डीजल कीमत ₹22,000 एवं प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन CG 14 UE-1469 को जप्त कर आरोपी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर उसके भाई को गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर JMFC घरघोड़ा के न्यायालय भेजा गया है । सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार उपनिरीक्षक जी.पी. बंजारे के साथ प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, देव कुमार राठिया आरक्षक किशोर कुल्लू शामिल थे ।
Related Articles
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी..











