छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की शुरुआत, मानसून 10 जून के पहले प्रवेश करने की संभावना….

CG Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है। केरल में समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ में उम्मीद जताई जा रही है कि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो प्रदेश में भी दो दिन पहले मानसूून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के विज्ञानियों ने मुताबिक सामान्य स्थिति में प्रदेश के भीतर जगदलपुर में 10 जून, रायपुर में 15 जून और अंबिकापुर में 21 जून तक मानसून प्रवेश करता है। वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक केरल में मानसून पहले पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में जगदलपुर में सात से आठ जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है, वहीं रायपुर में 12 से 13 जून और अंबिकापुर में भी दो से तीन दिन पहले मानसून आ सकता है।

मौसस विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह स्थिति आएगी। मौसम की स्थितियों में कुछ परिवर्तन हुआ तो तारीखों में फेरबदल संभव है। मौसम विभाग की गणना वर्तमान उपलब्ध जानकारियों और परिस्थितियों के मुताबिक तय की जाती है। पिछले वर्ष 11 जून को जगदलपुर में मानसून पहुंचा था।

प्रदेश में आज गरज-चमक

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 30 मई को गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते है, वहीं राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थान पर वज्रपात होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

माना एयरपोर्ट 42.2 27.9

बिलासपुर- 43.0 26.4

पेंड्रारोड- 39.8 24.4

अंबिकापुर- 37.2 23.2

जगदलपुर- 39.0 24.0

दुर्ग- 41.4 27.8

राजनांदगांव- 41.8 27.6

बिलासपुर में आज भी रहेगा गर्मी का प्रकोप, तापमान में गिरावट की संभावना कम

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हो सकती है बारिश

बिलासपुर। नौतपा आरंभ होने के पांचवे दिन जिस तरह से गर्मी पड़ी है उससे साफ है कि सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तभी तो सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंडी और गर्म हवाएं चल रही हैं। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होगा। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का प्रकोप आज भी जारी रहेगा। तापमान में गिरावट आने की संभावना कम है। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 30 मई को प्रदेश में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। यह भी बता दें कि केरल में सामान्य तिथि से दो दिन पूर्व दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसके प्रवेश करने की संभावना 15 जून है। मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी इसकी संभावना कम है। भले ही चक्रीय चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। गौरतलब है कि 21 मई को पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके बाद रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। फिलहाल अभी आने वाले दिनों में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना बनी हुई है।

एक सप्ताह में अधिकतम तापमान

तिथि तापमान

29 मई 43

28 मई 38.8

27 मई 40.6

26 मई 39.4

25 मई 39.5

24 मई 37.4

23 मई 41.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!