छत्तीसगढ़

बिलासपुर : घर में घुसकर कर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफतार….

बिलासपुर : प्रार्थीया श्रीमती कृष्णा बाई कश्यप निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 जो की आंगनबाडी कार्यकर्ता पद पर कार्यरत है कि दिनांक 05.04.2022 के दरमियानी रात घर के अंदर बेग में रखे 02 जोडी चांदी के पायल , 01 सोने का लाकेट ,01 सेमसंग मोबाईल ,तथा नगदी रकम 30 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराना विवेचना के चोरी गये मश्रूका मय अज्ञात चोर की पतासाजी की गई जो सूचना प्राप्त हुई कि गांव का नशेडी बदमाश सूरज यादव घटना के बाद से फरार है जिसकी पतसाजी की गई जो मिलने पर अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया बताए अनुसार आरोपी किशन सारथी को तलब कर सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये तथा दोनों के पास कुल नगदी रकम 10 हजार रूपये कब्जे से बरामद किया गया है एवम उनके अन्य साथी की तलाश की जा रही है जिनके पास बाकि चोरी के सामान है । गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 29.05.2022 को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया ।

गिरफातार आरोपी 

1. सूरज यादव पिता भरत लाल यादव उम्र 22 साल साकिन ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0

2. किशन सारथी पिता जितेद्र सारथी उम्र 26 साल साकिन ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!