रायपुर : दिनांक 27.05.22 की रात्रि माल खाली करने के लिये उरला औद्योगिक क्षेत्र में आर.आर.इस्पात के सामने अपने बारी का इंतेजार करते खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनके 1392 के चालक व हेल्पर अपनी गाड़ी में सो रहे थे तभी रात्रि 02.00 बजे के आस-पास ट्रक के दरवाजे को खोलने की आवाज सुनकर दोनों जाग गये। एक 20-22 साल का लकड़ा दरवाजा खोलकर ट्रक के अंदर रखे मोबाईल को उठाकर भागने की कोशिश करने लगा तब तक ट्रक के ड्रायवर एवं हेल्पर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे लेकिन उस लड़के ने चाकू जैसे धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया। ट्रक के हेल्पर लक्ष्मीनारायण वासुदेव का हाथ बुरी तरह कट गया। ट्रक के नीचे के उसी उम्र का एक लड़का पल्सर मो.सा. स्टार्ट कर रखा हुआ था। मोबाईल छीनने वाला लड़का दौड़कर गाड़ी में बैठा फिर वो दोनो फरार हो गये। उसी समय उरला थाने की पेट्रोलिंग टीम वहॉ संे गुजर रही थी जिन्हे अपने साथ हुई वारदात के विषय में दोनों ने बताया। पुलिस ने गाड़ी एवं लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.235/22 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना मंे लिया गया। प्रार्थी पक्ष ने एक खास बात अपने रिपोर्ट में बताई थी कि भागते समय उन्होनें मो.सा. के नंबर को देखने को कोशिश की थी लेकिन नंबर प्लेट के जगह पे नंबर नहीं था बल्कि उसके पीछे चक्के के मडगार्ड के ऊपर जय पारधी लिखा हुआ था। उसी आधार पर पुलिस मो.सा. के मालिक तक पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। पकड़े गये लोगो में राज सिसोदिया पारधी, सांकरा अम्लेश्वर जिला-दुर्ग का रहने वाला है वह अक्सर उरला के पारधी मोहल्ले में रिश्ते में अपने मामा के लड़के के साथ आकर पीछले पॉच-छः महीनों से उरला क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। दोनों लड़कों से पूछताछ पर दोनों ने क्षेत्र में किये गये अन्य 11 वारदातों का खुलासा किया और उन मामला में लूटे गये मोबाईलों को जप्त कराया है। आरोपियों के विरूद्ध मूल अपराध सहित जप्त किये गये अन्य मोबाईल को धारा 41(1$4)जॉफॉ/379 भादवि के तहत् मामले में जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तथा उन्हें ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में इस तरह की वारदाते लगातार हो रही थी। आरोपियों के पकड़े जाने से क्षेत्र वासियांे ने खुशी जाहिर की है।
Related Articles
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..









