छत्तीसगढ़

बालोद : आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते हुए 14 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बालोद : – दिनांक 27.05.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना मंगचुवा के स्टाफ द्वारा जंगल में ताश पत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दो जगह पर रेडकार्यवाही की गई। ग्राम रेगाडबरी के देशमुख पोल्ट्री फार्म के नीचे जंगल में 08 जुआरी आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते पकड गए। जिनके पास एव फड से जुमला नगदी रकम रकम 4200 रूपये एवं 52 पत्ती जप्त की गई एवं ग्राम रेंगाडबरी व ग्राम चिलमगोटा के बीच जंगल में 06 जुआरी आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेलते पकड़े गये जिनके पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 4300 रूपये एवं 52 पत्ती जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

उक्त अभियान कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलीप नारायण, प्रधान आरक्षक 234 अनंत सोनी, प्र. आर. 652 दिगम्बर वर्मा, आरक्षक 246 अजय बघेल, आरक्षक 414 उत्तम कुमार पटेल, 277 भुनेश्वर ठाकुर 200 सतीश साहू 226 – अन्नू उईके, 479 सुनील उर्वशा की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपीगणः–01.ओमप्रकाश सांवला पिता हरिश सांवला उम्र 21 वर्ष साकिन बेंदरकट्टा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छ.ग. 02. ललित कुमार सोनी पिता स्व. गोविन्द् राम सोनी उम्र 39 वर्ष साकिन रेंगाडबरी थाना मंगचुवा जिला बालोद छ.ग. 03. विवेक कुमार चौरे पिता पुनुराम चौरे उम्र 26 वर्षसाकिन छछानपाहारी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव छ.ग.,.,04.चन्दूराम कोरेटी पिता कुमार साय उम्र 30 वर्ष साकिन पुनारकसा थाना मंगचुवा जिला बालोद छ.ग.,05. रूपसिंह चुरेन्द्र पिता मंत्रीराम उम्र 27 वर्ष साकिन पुनारकसा थाना मंगचुवा जिला बालोद छ. ग..06. नरेन्द्र कुमार ठाकुर पिता स्व.ठाकुर राम उम्र 38 वर्ष साकिन भीमपुरी पुलिस चौकी संजारी जिला बालोद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!