छत्तीसगढ़

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी चढे डौण्डी थाना पुलिस के हत्थे….

बालोद :- प्रार्थी पुरूषोत्तम मरकाम पिता रिखीराम मरकाम निवासी घोटिया थाना डौण्डी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21-05-2022 को अपने बड़े भाई गंभीर सिंह को अपने मोटर सायकल क्र0 अपने मोटर सायकल क्र0 सीजी 24 जे 6492 में बिठाकर ग्राम तुरई छोड़ने गया था, आते समय शाम 5 बजे अपने बेटी दमाद के घर ग्राम छिंदगांव में रूका था रात्री में अपने बेटी दमांद के घर के सामने बाहर परछी में मोटर सायकल को खड़ा कर रात्री करीबन 09-30 बजे खाना खाकर सोने से पहले मोटर सायकल को देखा था मोटर सायकल खड़े किये गये स्थान पर था, करीबन सुबह 05-30 उठकर प्रार्थी घर से निकल कर मोटर सायकल खड़े किये गये स्थान पर जाकर देखा तो मोटर सायकल हीरा एचएफ डिलक्स क्र0 सीजी 24 जे 6492 खड़े किये गये स्थान पर नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरा मोटर सायकल को दरम्यानी रात्री में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में प्रकरण के अज्ञात आरोपी एवं माल मशरुका की सरगर्मी से पता तलाश की गयी। पता तलाश के दौरान आरोपी हेमलाल रात्रे पिता निर्भयराम रात्रे उम्र 37 वर्ष साकिन कुसुमटोला थाना डौण्डी जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मो.सा. क्रं. सी.जी. 24 जे 6492 को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के निशानदेही पर छिंदगांव से मरारटोला जाने वाले रास्ते के झाड़ी में छुपाकर रखे एक काला नीला रंग का मोटर सायकल क्रं. सी.जी. 24 जे 6492 हीरो होण्डा डीलक्स कीमती 40000/- रुपया कीमती 40000/- रुपया को बरामद किया गया। एवं आरोपी को दिनांक 28.05.2022 को गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना डौण्डी प्रभारी कैलाश चंद्र मरई, सउनि निर्मल यादव, सउनि डी.एल. रावटे प्र0आर0 विष्णु तारम, आरक्षक खिलावन सिन्हा, षमनेश साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

नाम आरोपी :- हेमलाल रात्रे पिता निर्भयराम रात्रे उम्र 37 वर्ष साकिन कुसुमटोला थाना डौण्डी जिला बालोद छ0ग0 एवं विधि से संघर्षरत बालक

जप्त संपंत्ति :- एक काला नीला रंग का मोटर सायकल क्रं. सी.जी. 24 जे 6492 हीरो होण्डा डीलक्स कीमती 40000/- रुपया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!