छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : जानिए किस तारीख के आसपास छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून, बेइमान मौसम’ ने गलत साबित कर दी भविष्यवाणी, हवा पड़ी कमजोर, 31 मई तक केरल में दस्तक देने की संभावना

मौसम अपडेट : अब छत्तीसगढ़ में मानसून 10 जून के आसपास पहुंचेगा। हवा की गति कमजोर पडऩे के कारण मानसून दो से तीन दिन लेट हो गया है। पहले मौसम विभाग ने मानसून के 27 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान जाहिर किया गया था। अब मौसम मानसून केरल में 30 मई या 31 मई तक दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून पहुंचने के 10 दिन बाद ही छत्तीसगढ़ में मानसून की आमद होती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अच्छा रहेगा, लेकिन एंट्री धीमी ही रहेगी। शनिवार को मानसून के लक्षद्वीप तक पहुंचने की उम्मीद है। केरल के कुछ हिस्सों में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आसनी तूफान के कारण अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में मानसून एक हफ्ते पहले 15 मई को पहुंच गया था। इसके बाद तूफान की दिशा बदली और हवा की गति कम हो गई।

लोकल सिस्टम से बारिश की संभावना

पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। जिससे शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। उत्तर की हवाओं के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थिति अनुकूल है।

प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राजधानी में रात को हल्की बारिश और तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभाना है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री जगदलपुर में तथा प्रदेश मे सबसे अधिक तापमान दुर्ग का 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।

केरल कब पहुंचेगा मॉनसून?

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनी का कहना है कि अब मॉनसून अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंचेगा. जो हालात बन रहे हैं, उसके मुताबिक मॉनसून के 29 या 30 मई तक भारतीय मेन लैंड यानि केरल में दाखिल होने के संकेत हैं.

वर्षा के आंकड़े ( सेमी में)

कटेकल्याण- 6, बस्तानर, दरभा- 4, गीदम, छिंंदगढ़, दंतेवाड़ा, जगदलपुर- 3, तखतपुर, नारायणपुर, सुकमा, मस्तूर, तोकापाल- 2, थानखम्हरिया, लाभांडी, देवभोग, माना एयरपोर्ट, बेरला, पेंड्रारोड, ओरछा, पाली, शिवरीनारायण, मनोरा -1 सेंटीमीटर बारिश हुई।

प्रदेश का तापमान

रायपुर 39.8

बिलासपुर 40.6

दुर्ग 40.2

जगदलपुर 32.5

पेंड्रा रोड 37.3

अंबिकापुर 37.0

राजनांदगांव 39.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!