छत्तीसगढ़

पति ही निकला पत्नि का हत्यारा, आपसी विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफतार..

दुर्ग : थाना रानीतराई में सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 17.05:22 को श्रीमति राजकुमारी यदू पति घनश्याम यद् उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम बोरेंदा थाना रानीतराई का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि सूचना पर थाना रानीतराई में मर्ग क्रमांक 16/22 धारा 174 जा. फी कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मृतिका के शव का पी. एम शास अस्प पाटन में कराया गया। मर्ग जांच दौरान डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु मुंह एवं गला को दबाकर हत्या करना लेख किये है जिस पर थाना रानीतराई में अपक 33/22 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की विस्तृत जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० अभिषेक पल्लव (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महोदय ग्रामीण श्री अनंत साहू एवं पुलिस अनु० अधिकारी श्री देवाश सिंह राठौर को अवगत कराया गया, हत्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही एव आरोपी को तत्काल गिरफतार करने हेतु निर्देशित किया गया, संदेही मृतिका के पति धनश्याम यदु से पुछताछ किया गया जो अपना कथन बार-बार बदलता रहा, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपनी पत्नि एवं बच्चे को लेकर अपने ससुराल मंदिर हसौद पूजा कार्यक्रम में गया था जहा ससुराल वालों द्वारा मेरे साथ लडाई झगड़ा कर मारपीट कर दिया उसी बात को लेकर अपनी पत्नी से आये दिन झगड़ा करते रहता था। घटना दिनांक को उसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया जिस कारण खाट में रखे कथरी से अपनी पत्नी के मुह को दबाकर तथा हाथ से गला को दबाने से बेहोश होने के बाद गमछा से गला को दबाकर हत्या कर दिया, उसके बाद अपने बचाव मे आत्महत्या बताने की नियत से अपनी पत्नी के गले में साड़ी को बाध कर फासी पर लटका दिया. आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!