छत्तीसगढ़

रायपुर : चार पहिया वाहन में ब्राउन शुगर के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियान ब्राउन शुगर को लाए है पंजाब से…

रायपुर : दिनांक 24.05.2022 को ए.सी.सी.यू. अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत जी ई रोड स्थित नालंदा परिसर पास एक कार में कुछ व्यक्ति सवार है जो अपने पास ब्राउन शुगर रखें है तथा ब्राउन शुगर बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे द्वारा प्रभारी ए.सी.सी.यू. तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर ए.सी.सी.यू. की नारकोटिक्स सेल व थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये कार वाहन की पतासाजी कर कार को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर, प्रदीप सिंह एवं बलराज सिंह निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार में अलग – अलग पुड़ियों में ब्राॅउन शुगर रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 151 अलग – अलग पुड़ियों में रखें कुल 6.90 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 50,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक डब्ल्यू बी/06/डी – 9016 जप्त कर किया जाकर आरोपियांे के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 114/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर आदतन अपराधी है जो पूर्व में भी थाना कबीर नगर एवं आमानाका से आम्र्स एक्ट सहित मारपीट के प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है पूछताछ में आरोपियों द्वारा ब्राउन शुगर को पंजाब से लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर पिता मंजीत सिंह उम्र 21 साल निवासी एल.आई.जी. हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।02. प्रदीप सिंह पिता तरलोक सिंह उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

03. बलराज सिंह पिता जशवीर सिंह उम्र 20 साल निवासी पट्टी थाना पट्टी जिला तरनतार पंजाब हाल – हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!