छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में 6 जून तक आ सकता है मानसून, ज्यादा नहीं तपेगा नौतपा…..

मौसम अपडेट : रायपुरMonsoon in CG 2022: ऐसी संभावना है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई को प्रवेश करेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी मानसून समय से चार दिन पहले यानी 10 जून के बजाय छह जून तक प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से शुरू होने वाला नौतपा इस वर्ष ज्यादा तपाएगा, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा ही रहेगा। मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके चलते गर्मी से भी थोड़ी राहत रही। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बिलासपुर और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि आने वाले कुछ दिन अभी मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रकार का बदलाव नहीं होगा। बुधवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इस प्रकार से ही बना रहेगा।

ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ेंगे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बिलासपुर में आज बढ़ सकती है गर्मी, बादल बदल सकते हैं रास्ता मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि की संभावना।

बिलासपुर। बुधवार सुबह से ठंडी हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लेकिन मौसम विभाग ने आज तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास स्थित है। उसके प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव भी संभावित है।

मौसम विभाग की मानें तो ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 25 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। परंतु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। वैसे आज से नौतपा भी प्रारंभ हो रहा है। नौतपा में भारत के बीचों बीच कर्क रेखा गुजरती है। इस कारण तेज गर्मी पड़ती है। इस वर्ष तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश को लेकर बहुत अधिक संभावना नहीं है।

तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में लोगों को तापमान में गिरावट आने के बाद काफी राहत मिली है। वहीं आसमान में लगातार बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रहा है। पारा 26 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

एक सप्ताह में अधिकतम तापमान

तिथि तापमान

24 मई 37.4

23 मई 41.6

22 मई 41

21 मई 44.8

20 मई 43.4

19 मई 41.6

18 मई 41.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!