छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में जिले के बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण एवं अवलोकन..

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में आज जिले के कुल 295 बैंकों एवं 85 एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण एवं अवलोकन का सघन अभियान चलाया गया।

इससे पूर्व भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गत वर्ष माह सितंबर में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण व अवलोकन का सघन अभियान जिले में चलाया गया था उसी क्रम में आज पुनः जिले के समस्त बैंकों एवं एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तथा किए गए इंतजामों का निरीक्षण एवं अवलोकन करने समस्त थानों की पुलिस टीम बैंकों में पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा बैंकों एवं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा उसके फुटेज के स्टोरेज सिस्टम को चेक किया गया ताकि किसी घटना के घटित होने पर फुटेज को तत्काल प्राप्त किया जा सके बैंक परिसर में इमरजेंसी हेतु लगाए गए अलार्म सिस्टम तथा कम्युनिकेशन सिस्टम का भी पुलिस टीम द्वारा जायजा लिया गया। बैंक एवं एटीएम परिसर में आने जाने वाले ग्राहकों तथा बैंक परिसर के बाहर मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई।

खासकर बुजुर्गों तथा महिलाओं के समीप दिखने वाले ऐसे लोग जो कि सहयोग करने के बहाने इनके साथ धोखाधड़ी करते हैं उनकी भी चेकिंग की गई। बैंकों के गार्ड्स व प्रवेश द्वारों का भी सुरक्षा की दृष्टि से अवलोकन किया गया इस संबंध में सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा बैंकों की सुरक्षा तंत्र की मजबूती तथा उसे बढ़ाने के उपायों को बैंक प्रबंधन से चर्चा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा आज उक्त कार्यवाही की गई है तथा बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था तथा बैंक परिसर के अंदर व बाहर अपराध को घटित होने से रोकने हेतु ऐसी चेकिंग कार्यवाही आगे भविष्य में भी की जाती रहेंगी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!