छत्तीसगढ़

दुर्ग : सुने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर को खुर्सीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आरोपी थाना खुर्सीपार का निगरानी बदमाश है, जिनके दर्जनो अपराध दर्ज है

दुर्ग : ज्ञात हो कि प्रार्थी सूरज कुमार तेलहा नाला खुर्सीपार का गत रात्रि घर में ताला लगाकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन गया था। जो रात्रि 02.30 बजे घर आया तो देखा कि घर के सामने का दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुला हुआ तथा अंदर रखे सामान को बिखेर दिया था। अलमारी को चेक करने पर अलमारी में रखे सोने का मांग टीका 01 नग, चैन 01 नग, नाक की नथली 01 नग, अंगुठी 03 नग, एवं चांदी का सिक्का 15 नग, चांदी का पायल 01 जोडा, बच्चे का चांदी का चुडा 04 नग कीमती 36,000 रूपये तथा नगदी रकम 12,000 रूपये जुमला कीमती 48,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक पल्लव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई श्री विश्वास चंद्रकार के निर्देशन पर सम्पत्ति संबंधी अपराधो की त्वरित कार्यवाही के दौरान अपराध दर्ज करने खुर्सीपार पुलिस आरोपी पता तलाश में जुट गयी । पुलिस पुराने चोर एवं संदेहियो से लगातार पूछताछ करती रही इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि खुर्सीपार का निगरानी बदमाश डिल्ला जेल से छूटने के बाद रात भर घूमता है कि सूचना पर तत्काल आजाद देवार उर्फ डिल्ला को पकड़ कर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर अपने साथी शेख साहील के साथ चोरी करना कबुल किया आरोपियों के कब्जे से सोने की चैन, अंगुठी, मांघ टिका बरामद किया गया है। नगदी रकम 12,000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!