छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में वाहन व मोबाइल चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी चोरी किए गए समान सहित गिरफ्तार

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार की जा रही कार्यवाही के तारतम्य में वाहन व मोबाइल चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को रायपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी किए गए वाहन सहित गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण क्रमांक 1

थाना – सरस्वतीनगर :- दिनांक 12.5.22 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा चौबे कॉलोनी गीता नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक एल एम एल वेस्पा स्कूटर सफेद रंग क्रमांक सीजी 04 FJ8735 चोरी चोरी कर ली गई थी lजिसके आधार पर थाने में 110/22 की विवेचना के दौरान उक्त चोरी गई एल एम एल वेस्पा को आरोपी कन्हैया देवार उम्र 18 वर्ष पता सरोना थाना डीडीनगर से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाम आरोपी 

कन्हैया देवार पिता स्व. गोविंद देवार उम्र 20 वर्ष पता bsup कालोनी सरोना 13/05 थाना डी डी नगर रायपुर

प्रकरण क्रमांक 2

 थाना आमानाका :- थाना आमानाका में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 57/2022 धारा 380 IPC के तहत दर्ज प्रकरण में अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल फोन की चोरी की गई थी जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 46 साल टाटीबंध को उक्त मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा उसे चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया।

नाम आरोपी

बलविंदर सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 46 साल साकिन टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!