महासमुन्द : दिनांक 22.05.2022 को मुखबिर से सूचना मिली की बस स्टैण्ड बागबाहरा के पान ठेला में आॅनलाईन माध्यम से IPL क्रिकेट मैच सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के आधार पर एक संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) राजेन्द्र कुमार यादव पिता चितरू यादव उम्र 27 वर्ष थाना पारा बागबाहरा का निवासी बताया। जिसका मोबाईल चेक किया तो विभिन्न लोगो से IPL क्रिकेट मैच सनराइजर्स हैदराबाद एवं पंजाब किंग्स के मध्य चल रहे मैच के बालिंग, बैटिंग एवं अंतिम परिणाम पर रूपयें-पैसे का दांव लगाने के हिसाब की जानकारी मिली। संदेही पूछताछ पर सनराइजर्स हैदराबाद एवं पंजाब किंग्स के मैच पर सट्टा लगाना एवं आॅनलाईन मैच की आई0डी0 एवं पासवर्ड वितरण कराना स्वीकार किया। आरोपी के मोबाईल से लाखो की सट्टा-पट्टी, 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमति 5000/- रूपये तथा नगदी रकम 3800/- रूपये को बरामद किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) बागबाहरा श्री कपिल चन्द्रा, अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बागबाहरा स्वराज त्रिपाठी एवं सायबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत,आर एकलव्य वैस, शंकर ठाकुर,पवन तथा पुलिस थाना के टीम द्वारा की गई।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











