छत्तीसगढ़

चोरी की मोटर सायकल सहित 2 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही, जिला चिकित्सालय सूरजपुर से की गई थी मोटर सायकल चोरी

सूरजपुर : दिनांक 23.05.2022 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि विरेन्द्र सिंह चोरी की मोटर सायकल को बेचने की फिराक में भुनेश्वरपुर बाजार में ग्राहक की तलाश कर रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर की पुलिस ने भुनेश्वरपुर में घेराबंदी कर आरोपी विरेन्द्र सिंह पिता लखन सिंह को मोटर सायकल सहित पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि बीते दिन अपने साथी उमेश चौबे पिता सुरेन्द्र चौबे के साथ मिलकर जिला चिकित्सालय सूरजपुर से हीरो स्पेन्डर मोटर सायकल को चोरी कर उमेश के घर में छिपाया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल कीमत 25 हजार रूपये का जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसआई मनीप्रसाद राजवाड़े, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, धनंजय साहू, महेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश राजवाड़े व मनीष साहू सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!