बिलासपुर :- दिनांक 21.05.2022 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम एरमसाही थाना मस्तुरी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत् है, कि ग्राम तुलसी निवासी अजय टण्डन से मोबाईल फोन से सम्पर्क होने पर आरोपी अजय टण्डन द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का प्रस्ताव रखते हुये प्रार्थिया के घर मोपका आना-जाना करने लगा एवं इसी बीच दिनांक 01.07.2020 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, लॉकडाउन होने से विवाह नहीं हो सका था कि दिनांक 31.03.2022 को प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आरोपी शादी करने से इन्कार करते हुये प्रार्थिया से मिलना जुलना बंद कर प्रार्थिया के घर आना-जाना बंद कर दिया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर आरोपी अजय कुमार टण्डन के विरूद्ध अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में श्रीमान् उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुरips को अवगत कराने पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिये जो श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप, एवं नगर पुलिस सरकण्डा श्रीमति स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी अजय टण्डन को 12 घंटों के भीतर उसके सकुनत ग्राम तुलसी से पकड़ कर थाना लाया गया जिसे विधिवत् आज दिनांक 22.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











