छत्तीसगढ़

जशपुर : नाबालिग बालिका को अपहरण कर तेलंगाना ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : पत्थलगांव क्षेत्रान्तर्गत का प्रार्थी दिनांक 28-11-2021 को थाना-पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत उसकी नाबालिग पुत्री कुनकुरी हॉस्टल में रहकर पढ़ती है, दिनांक 28-11-2021 को प्रातः प्रार्थी अपने पुत्र के साथ उसकी नाबालिग पुत्री को लेने कुनकुरी गये थे, दोपहर में वापस घर आये तो घर में उसकी नाबालिग पुत्री ने बताया कि दिनांक 21-11-2021 को दोपहर 02ः00 बजे बस में बैठकर हॉस्टल कुनकुरी जा रही थी तभी आरोपी घनष्याम यादव उर्फ घोनो ने मोबाइल से कॉल कर मैं तुम्हें पसंद करता हूं, शादी करना चाहता हूं कहकर बहला-फुसलाकर बस से उतार कर मोटर सायकिल में बैठाकर आरोपी अपने घर ले गया और रात्रि में उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म किया, मना करने पर मारपीट किया, दिनांक 21-11-2021 से 27-11-2021 तक उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया, रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 286/21 धारा 363, 366, 376, 323 भा.द.वि. एवं लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधि0 212 की धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई, आरोपी घोनो उर्फ घनश्याम यादव घटना दिनांक से फरार था। दिनांक 04-03-2022 को पुनः उक्त प्रार्थी थाना-पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 02-03-2022 को अपनी पत्नी के साथ बैल चराने गया था, उसका पुत्र पत्थलगांव गया था, शाम को घर वापस आने पर कक्षा 12वीं में अध्ययनरत उसकी नाबालिग पुत्री घर में नहीं थी, आसपास रिष्तेदारों में पता-तलाश किये, पता नहीं चला, उसे शंका है कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही घोनो उर्फ घनश्याम यादव बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 79/2022 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम तेलंगाना पीरला गुड़म रंगाड़ीडीह भेजी, जहां से पीड़िता नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर पीड़िता एवं आरोपी को थाना-पत्थलगांव लाया गया, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, पीड़िता ने कथन में बताया कि घोनो उर्फ घनष्याम द्वारा पीड़िता को दिनांक 02-03-2022 को शादी करने का झांसा देकर बहला- फुसलाकर पीरला गुड़म जिला रंगाड़ीडीह (तेलंगाना) ले गया, जहां पर कार्टून फैक्ट्री के रूम में रहकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, प्रकरण में विवेचना दौरान 366,376(2)(n) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(v)(क) sc/st act की धारा जोड़ी गई, *आरोपी घोनो उर्फ घनश्याम उम्र 23 वर्ष निवासी पाकरगांव रूपापारा पत्थलगांव* के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 19-05-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!