छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आज होगी बारिश, गिरेगा तापमान, गर्मी से कोई राहत नहीं..

रायपुर । बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमानों में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान मंगलवार तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा।

24 घंटों में इसके कमजोर होने की उम्मीद है। आसनी का असर प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में दिखेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में इन दिनों दक्षिण से हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं है। अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार के रहने की उम्मीद है।

मिजाज बदला लेकिन तपिश बढ़ी

प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दोपहर की तपिश काफी बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चक्रवाती तूफान आसनी पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह मंगलवार तक उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा और उत्तर आंध्रप्रदेश व ओडिशा तटों से दूर होगा। इसके बाद उत्तर पूर्व की ओर मुड़ने और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढ़ सकता है। यह चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों के दौरान कमजोर होने के आसार है।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.4 28.5

बिलासपुर 40.4 27.8

दुर्ग 42.2 25.6

जगदलपुर 37.8 24.5

अंबिकापुर 38.5 25.4

पेन्ड्रा 40.3 23.2

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!