छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक साथ आ रही गर्म और ठंड़ी हवा, बढ़ेगी गर्मी..

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय सूरज की तीखी किरणों से लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच सोमवार से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और बस्तर में सामान्य से अधिक और अन्य संभाग में सामान्य तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में रायपुर संभाग में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सरगुजा और दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय गिरावट और अन्य भागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखने को मिले।

रायगढ़ रहा सबसे अधिक गर्म

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 से 9 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर का नाम अधिकतम न्यूनतम

रायपुर शहर 39.4 24.1

माना एयरपोर्ट 39.0 23.2

बिलासपुर 39.0 21.0

पेंड्रारोड 37.2 19.0

अंबिकापुर 35.7 19.4

जगदलपुर 38.5 24.4

दुर्ग 38.8 23.2

राजनांदगांव 39.5 24.8

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!