छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर शव को जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर : दिनांक 19.02.2022 को ग्राम धरमपुर सरपंच के द्वारा मोबाईल से सूचना दिया कि गांव का ज्ञान प्रकाश मराबी उसके पास आया और बताया कि वह अपने नाना-नानी के घर से आज आया है अपने घर गया तो इसकी मॉ वहां नहीं मिली, पिता बाबुलाल मरावी से पूछने पर बताया कि 3-4 दिन पहले इसकी मॉ सावित्री उर्फ सुमित्रा को फावडा से मारकर हत्या कर उसके शव को घर के सामने बाड़ी में जला दिया है। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने चौकी प्रभारी को एफएसएल की टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलित करने व आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए टेªनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह को घटला स्थल के लिए रवाना किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में घटना स्थल पर चौकी खड़गवां की पुलिस व एफएसएल की टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य संकलन एवं गवाहों का बयान लेते हुए मर्ग कायमी पश्चात् प्रकरण में आरोपी बाबुलाल मरावी के विरूद्व अपराध क्रमांक 45/22 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्व किया गया। प्रकरण के आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मंगलवार को सुबह पूजा करते समय पत्नी से झगड़ा-विवाद होने पर पत्नी ने एक झापड़ मार दिया जिससे अपमानित होने व आवेश में आकर फावड़ा से पत्नी के गर्दन में मारकर हत्या कर दिया और रात होने पर घर के खेत बाड़ी में शव ले जाकर जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व आलाजरब जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केंवट, चौकी प्रभारी खड़गवां सी.पी.तिवारी, एफएसएल अधिकारी कुलदीप कुजूर, प्रधान आरक्षक शरद सिंह, इन्द्रजीत सिंह, भुवनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक प्रमोद गुप्ता, राकेश सिरदार, चंदेश्वर राजवाड़े, श्याम सिंह, भगत सिंह नेताम, अनिल नायर, चंदर साय राजवाड़े व बंधूराम सारथी सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!