छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : दो दिन कड़ाके की ठंड फिर चढ़ेगा पारा, 22 से फिर बादल-बारिश…

बिलासपुर। मौसम साफ होने के बाद बीते तीन दिनों से उत्तर से आ रही ठंड और शुष्क हवाओं के कारण शहर समेत संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो बुधवार को भी पारा इन्हीं आंकड़ों के साथ स्थिर रहने का अनुमान है। वहीं गुरुवार से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने और 22 जनवरी से फिर बादल-बारिश के आसार रहने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जताया गया है।

शहर समेत संभागभर में शाम से ही ठंड महसूस की जा रही है जो सुबह तक बरकरार रहती है। मंगलवार को भी लोग सुबह धूप का इंतजार करते रहे। फिर देर तक इसका आनंद लेते रहे। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध भी नजर आई। आसमान साफ रहने से दोपहर में अच्छी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचा। फिर शाम होते ही फिर ठंड महसूस होने लगी।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले दो दिनों तक अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। फिर 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान बढ़ता जाएगा।

शहर में इस सप्ताह ऐसे बदलेगा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक —- अधिकतम —- न्यूनतम

18 जनवरी —- 25 —- 11

19 जनवरी —- 25 —- 11

20 जनवरी —- 26 —- 12

21 जनवरी —- 27 —- 13

22 जनवरी —- 27 —- 15

23 जनवरी —- 24 —- 15

24 जनवरी —- 23 —- 15

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!