छत्तीसगढ़

चलती दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाईल फोन छीनने/चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक गिरफ्तार

रायपुर – प्रार्थिया योगिता साहू ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.01.22 को वह अपनी माताजी का ईलाज कराने श्री सांई बाबा हास्पिटल फाफाडीह रायपुर आई थी। अपनी माताजी का चेकअप करवाकर वापस घर जाने के लिये लगभग 3.40 बजे अपनी कार लेने पार्किंग की ओर जा रही थी कि बर्तन दुकान के सामने पहुंची थी तभी ओव्हर ब्रीज के ओर से ग्रे कलर की एक्टीवा में सवार चार लड़के आये और प्रार्थिया के हाथ में रखंे सैमसंग गैलेक्सी आॅन नैक्सट मोबाईल फोन कीमती लगभग 10,000 रूपये तथा मोबाईल के कव्हर में रखें नगदी 1,000 रूपये को छीन कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 15/22 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 04 बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *चोरी की 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन* को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!