छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ के मौसम का हाल : बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाएं, आज भी हल्की बारिश के आसार…

मौसम अपडेट : बीते कुछ दिनों से छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में ठंडी हवाओं के साथ ही हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम में भी ठंडकता आ गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से रात्रि के साथ ही दोपहर के वक्त भी ठंड नें बढ़ोतरी हो गई है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 14 जनवरी को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट का दौर शुरू होगा।

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आ रही है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी ओडिसा तक है। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

दिन भर छाए रहे बादल

रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार दिनभर बादल छाए रहे। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रही और मौसम में ठंडकता बढ़ गई। आउटर क्षेत्रों में तोठंड का प्रभाव और भी ज्यादा है । रायपुर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सबसे कम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 11.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 जनवरी से सामान्य होगा मौसम

मौसम विज्ञानियोंके अनुसार शनिवार 15 जनवरी से प्रदेश का मौसम सामान्य होने लगेगा। मौसम सामान्य होते ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड और बढ़ेगी।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर 21.0 – 16.5

बिलासपुर 23.4 – 15.0

जगदलपुर 25.2 – 17.9

अंबिकापुर 20.2 – 12.4

पेन्ड्रा 22.7 – 11.4

दुर्ग 22.6 – 12.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!