बिलासपुर : रतनपुर शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी विगत 03 माह से फरार था, जिसके विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध क्र. 412/21 धारा363,366,376 भादवि/4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, कि आरोपी के मोबाईल नम्बरों के लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता चलने उपरांत, उपरांत दो-तीन बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नम्बर बदल-बदल कर भाग रहा था, अपना पता छुपा रहा था। जिसे नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए 5000रू. का ईनाम घोषित किया, जिसको गंभीरता से लेते हुए, थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह ने टीम गठित कर प्रधान आरक्षक. प्रवीण पांडेय व आरक्षक राहुल सिंह को पकड़ने हेतु लगाया एवं इस बीच यह पता चला कि क्षेत्र की दो-तीन अन्य लड़कियों से भी उनसे झूठा प्रेम जाल फैलाकर अवैध संबंध बनाया है, एवं GPM जिला के मरवाही के एक बालिक लड़की को भी पत्नि बनाकर साथ में रखा है, इस पर और वर्तमान में आरोपी का लोकेशन कल सुबह सीधी एवं शहडोल के मध्य मिला सायबर सेल से उसकी लोकेशन लेते हुए प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडेय एवं आरक्षक राहुल सिंह को तत्काल रवाना किया गया। जो शहडोल से आरोपी को गिरफतार कर रतनपुर लेकर आये, आरोपी के साथ में उसकी पत्नि जो मरवाही के ग्राम-लोहारी की है, जिसकी गुम इंसान थाना-मरवाही में दर्ज है, उनके परिजनों को एवं थाना प्रभारी मरवाही को दी गई थी, जो आकर अपनी बालिका गुम इंसान को लेकर गये। इस तरह 03 माह से फरार अपराध 412/21 धारा- 363,366,376 भादवि/4,6 पाक्सो एक्ट के फरार 5000रू. ईनामी आरोपीदिलीप गुप्ता उम्र 23 साल निवासी- खंड्डी चौंकी- खंड्डी जिला-सीधी को दिनांक 09.01. 2022 मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह, प्रधान आरक्षक- प्रवीण पांडेय, आरक्षक राहुल सिंह की विशेष भूमिका रही है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








