छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक लड़की से शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 29/12/2021 को थाना सिरगिट्टी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की स्कूल जा रही हूं कह कर घर से निकली थी घर वापस नहीं आने पर,आसपास एवम रिश्तेदारों से पता करने पर पता नहीं चला संदेह पर कि कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है प्रार्थीया की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया विवेचना दौरान दिनांक 5 /01/2022 को प्रार्थीया की पुत्री अपने परिजनों के साथ थाना सिरगिट्टी उपस्थित आकर बताई की विशाल यादव नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है थाना प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर को प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर एवं श्रीमानअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को सकुनत के पास से जो अन्यत्र भाग जाने की फिराक में था हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया

नाम आरोपी- विशाल यादव पिता स्वर्गीय मोहन यादव उम्र 21 वर्ष निवासी देवरीखुर्द अटल आवास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

उक्त करवाई में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक डीके बेहरा, आरक्षक तारकेश्वर मिश्रा , बृज साहू एवं छोटेलाल पटेल ,महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!