छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अपराध कायमी पश्चात् 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जशपुर : थाना नारायणपुर क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने दिनांक 02.01.2022 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इससे पूर्व परिचित प्रकाश खलखो मुझे पसंद करता हूं कहकर कुछ दिन पहले गांव के खलिहान के पास ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना नारायणपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी प्रकाश खलखो को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी प्रकाश खलखो उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बछरांव बेंदपानी थाना नारायणपुर को दिनांक 03.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक जीवन जांगड़े, आर. 305 हरिहर यादव, आर. 515 अषोक कंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!