छत्तीसगढ़

युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, हत्या करने की नियत से चाकू से किया वार पीडित गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती उपचार जारी..

रायपुर :- प्रार्थी व पीड़ित दिनांक 01.01.2022 को नये साल की पार्टी मनाने अपने दोस्तो सहित ब्रम्हदेव नगर लाभाण्डी बीएसयूपी कालोनी गये थे कि राकी बबलानी अपने दोस्तो के साथ आग तापते पहले से मौजूद थे जिन्हे देख प्रार्थी अपने दोस्तो के साथ रूकने पर राहुल क्षत्री व शुभम साहू के बीच विवाद होने लगा। राहुल शुभम को मां बहन की गंदी गंदी गालीया देने लगा वहां उपस्थित रॉकी बबलानी भी राहुल क्षत्री का साथ देते हुए एक राय होकर प्रार्थी व पीड़ित से मारपीट करने लगा इसी बीच शेखर यादव उर्फ मुरली द्वारा प्रार्थी पर चाकु से वार करने लगा जिसकी वार से प्रार्थी अपने आप को बचाया फिर शेखर साहू के द्वारा हत्या करने की नियत से शुभम साहू की बाये जांघ मे चाकू से प्राण घातक हमला किया चाकू की वार से शुभम की जांघ की नश कट जाने से अत्यधिक खुन बहने लगा, और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। प्रार्थी अपने दोस्तो के साथ उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो द्वारा शुभम साहू की स्थिति गंभीर होना बताया, जिसका उपचार व्ही.केयर अस्पताल न्यू राजेन्द्र नगर मे चल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयान के विरूद्ध अप.क. 05/22 धारा 307,294,323,506 बी 34 भा.दं.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण के 02 आरोपी शेखर यादव उर्फ मुरली व राहुल क्षत्री को तत्काल गिरफतार कर आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपीयो को आज दिनांक 03.01.2022 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण मे शामिल 01 आरोपी राकी बबलानी निवासी लाभाण्डी घटना के तत्काल बाद फरार हो जाने से

नाम आरोपी:

01. शेखर यादव उर्फ मुरली पिता स्व. नंद कुमार यादव उम्र 20 साल सा. बीएसयूपी कालोनी ब्रम्हदेव नगर लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर

02. राहूल कुमार क्षत्री पिता गिरधारी लाल क्षत्री उम्र 28 साल सा. जनता क्वाटर महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर

फरार आरोपी:-रॉकी बबलानी निवासी लाभाण्डी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!