छत्तीसगढ़

पिस्टल के साथ दरभंगा बिहार का निवासी गिरफ्तार,अवैध तरीके से बिक्री करने के उद्देश्य से अपने पास रखा था पिस्टल..

रायपुर – दिनांक 28.12.21 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर चौक स्थित मिश्रा होटल पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है, जो आम लोगों को पिस्टल से डरा धमका रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 सरफराज निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मोह0 सरफराज की तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग पिस्टल रखा होना पाया गया। पिस्टल रखने के संबंध में मोह0 सरफराज से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मोह0 सरफराज ने बताया गया कि वह पिस्टल को बिहार से रायपुर बिक्री करने हेतु लाया था। आरोपी मोह0 सरफराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 582/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी मोह0 सरफराज वर्ष 2010 से रायपुर में रहकर मोती बाग के पास कपड़ा दुकान लगाकर कपड़ा बिक्री करने का काम करता है।

गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद सरफराज पिता अब्दुल कय्यूम उम्र 22 वर्ष पता ग्राम धामवारा थाना अनिल नगर जिला दरभंगा बिहार हाल पता – तम्मना किराना स्टोर पास शिव नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक सालिक राम साहू थाना टिकरापारा, सायबर सेल से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. ईरफान खान, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, एवं हिमांशु राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!