छत्तीसगढ़

धान खरीदी केन्द्र से पॉंच बोरी धान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी सुरेश कुमार यादव, घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र ऑपरेटर ने दिनांक 27.12.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.12.2021 की रात्रि 10ः30 बजे धान खरीदी केन्द्र घरजियाबथान से आरोपी अंगुर साय टोप्पो द्वारा पॉंच बोरी धान लगभग 200 किलोग्राम कीमती करीबन 3800 रू. को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल.राठिया द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी के निवास में दबिश देकर प्रकरण के आरोपी अंगुर साय टोप्पो को हिरासत में लेकर मेमोरंडम कथन लिया गया, जो अपने कथन में घटना दिनांक समय को जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुये चोरी किया गया धान को पेष करने पर जप्त किया गया। प्रकरण के *आरोपी अंगुर साय टोप्पो उम्र 45 वर्ष निवासी घरजियाबथान* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 27.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, प्र.आर. 336 उमेश प्रभाकर, प्र.आर. 141 प्रताप नारायण सिदार, आर. 225 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!