छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में पारा 8.4 डिग्री, शाम होते ही शुरू हुई कंपकंपी…

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुष्क और ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर जारी है। गुरुवार को हवा की दिशा बदलने के बाद शीतलहर ठहर गया लेकिन ठंड अभी जारी है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले भी यही था। दिन में पारा 26 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं लोग दिन भी धूप सेंकते नजर आए।

कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को दिनभर कंपकंपी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोपहर बाद शुष्क और ठंडी हवाओं पर हल्की रोक लगी। इसके कारण थोड़ी राहत मिली। लेकिन, शाम ढलते ही फिर से ठंड लगने लगी। साल के आखिरी सप्ताह में हर साल कड़ाके की ठंड रहती है। इस बार शीतलहर ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है।

मौसम वेधशाला लालपुर के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन अवश्यंभावी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!