छत्तीसगढ़मौसम समाचार

शीतलहर की चपेट में पूरा छत्‍तीसगढ़, अभी जारी रहेगी तापमान में गिरावट….

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही हैं और इसके प्रभाव से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से गिरावट दर्ज की गई है। विशेषकर बिलासपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह पेंड्रा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री, दुर्ग का 7.9 डिग्री और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अभी न्यूनतम तापमान में और गिरावट का रुख बने रहने के आसार हैं। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान काफी गिर चुका है, इसलिए ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं। बस्तर संभाग में लेकिन तापमान में अभी और गिरावट आएगी।

सोमवार सुबह से ही उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मौसम शुष्क रहा। दोपहर में धूप रहने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहा। शहरी क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्र में तो ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिरा है और ठंड बढ़ते जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा।

अंबिकापुर एएनएफयू का न्यूनतम तापमान एक डिग्री पहुंचा

वैसे तो प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है और पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर एएनएफयू में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 3.3 डिग्री सेल्सियस, डूमरबहार में 4.4 डिग्री सेल्सियस, एडबल्यूएस दुर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस तरह रहा तापमान

रायपुर 24.8 09.5

बिलासपुर 23.0 07.0

जगदलपुर 24.7 10.0

अंबिकापुर 17.7 04.9

पेंड्रा 22.4 05.7

दुर्ग 23.0 05.4

राजनांदगांव 25.0 08.7

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!