छत्तीसगढ़राजनीति

51 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने में नम्बर वन, हर दिन 12 बेटियों से दुष्कर्म- अपराधों में नम्बर वन : रमन सिंह ने साधा बघेल सरकार पर निशाना

पूरे छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बघेल सरकार पर निशाना साधा ट्वीट करते हुए लिखा

कांग्रेस के तीन साल- छत्तीसगढ़ हुआ बेहाल

कांग्रेस ने “मॉडल” नहीं झूठ की “माया” रची है!

51000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेकर- कर्ज लेने में नम्बर वन

हर दिन 12 बेटियों से दुष्कर्म- अपराधों में नम्बर वन

21 हजार स्व सहायता समूहों से धोखा कर- रोजगार छीनने में नम्बर वन

घोषणा पत्र के वादे भूलकर – जनता को धोखा देने में नम्बर वन

युवाओं को न रोजगार दिया न भत्ता दिया।

न शराबबंदी की न, स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ किया

गरीबों के 11 लाख घर छीने, जमकर भ्रष्टाचार किया।

किसानों को न दो साल बोनस दिया, न फ़ूड पार्क बनाये

भूपेश बघेल जी से से सीधा सवाल!

जब तीन साल में कांग्रेस ने विकास का मॉडल बनाया हैं तो छत्तीसगढ़ का हर वर्ग प्रताड़ित क्यों है?

पुलिस, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, स्वास्थ्य कर्मचारी,जवान, आदिवासी, युवा सब हड़ताल पर क्यों हैं।

आखिर तीन साल में किसे न्याय मिला?

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!