छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से आ रही हवाएं, ठंड और बढ़ी, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं..

रायपुर । छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से हवा आ रही है, इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में अब ठंड बढ़ने लगी है। विशेषकर यह देखा जा रहा है कि दिन का तापमान सामान्य से नीचे है और कुछ क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से कुछ अधिक है। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड लगातार बढ़ते जा रही है । मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 17 दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

मौसम रहा शुष्क

गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार(जशपुर) व नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है और इसके प्रभाव से शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!