बिलासपुर : प्रार्थी राम कुमार यादव निवासी तिफरा ने थाना आकर लिखित शिकायत आवेदन पेश किया कि वह तिफरा का रहने वाला है मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता है कल दिनांक 9:12 2021 को मोटरसाइकल के इंजन को छोड़ने इन्दु चौक आया था इसके बाद कुछ सामान लेने पुराना बस स्टैंड गया सामान खरीदी करने के बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब लेने गया हुआ था जहां शराब लेते वक्त उसने अपने पाकिट से पैसा निकाल कर शराब की खरीदी किया तभी वही पास में खड़े आरोपियों ने प्रार्थी के पास पैसे को देख लिया और लूट की योजना बनाकर प्रार्थी को जाते समय धक्का देकर विवाद करने लगे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू दिखाकर प्रार्थी को डराया जिसमें से एक आरोपी ने प्रार्थी की जेब में रखे ₹5000 को लूट लिया और मारपीट करने लगे हल्ला होने पर आसपास के लोग को आता देख सभी आरोपी प्रार्थी को धक्का देकर भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप,नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन)श्रीमती मंजू लता बाज को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा आरोपी की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी तारबाहार जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश करने रवाना किया गया संदेही गोलू पासी को पुराना बस स्टैंड मैं तलाश किया गया जो शराब भट्टी के पास सुलभ शौचालय के पीछे मिला जो पुलिस पार्टी को आता देख भागने की फिराक में था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर गोलू पासी प्रारंभिक दौर में पुलिस को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर गोलू पासी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथी बिल्ली एवं अन्य के साथ शराब दुकान के पास खड़ा था प्रार्थी द्वारा जेब से रकम निकाल कर शराब लेते समय उसके पॉकेट में पैसों को देख लिए थे जो सभी लूट की योजना बनाकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर उसके पास रखे ₹5000 रुपये को लूट लिए और भाग गए थे प्रार्थी तथा गोलू पासी के निशानदेही पर अन्य 4 आरोपियों को पकड़ा गया प्रथक प्रथक पूछताछ करने पर सभी ने प्रार्थी के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करना जुर्म स्वीकार किया सभी आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹5000 तथा घटना में प्रयुक्त कटार को जप्त किया गया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








