छत्तीसगढ़

मार्मिक चेतना द्वारा चलाया जा रहा मुहिम परिधान के तहत गरीबों के बीच कंबल का वितरण करने के साथ शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

एकाएक बढ़ती ठंड से निचली बस्ती में रहने वाले गरीबों एवं सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच संस्था मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने कंबल वितरण किया | स्टेशन ,बस स्टैंड तथा मंदिर के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है।ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने गरीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाएंगे। हम सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं, एवं बच्चों को अच्छे स्पर्श बुरे स्पर्श, नशा मुक्ति शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया साथ में पाठ्य पुस्तक सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया

कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम| कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। संस्था के अध्यक्ष पी.अंकिता शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। महादलित टोलों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा | साथ ही साथ जो भिक्षा लेकर अपना जीवन यापन करते हैं उन्हें रोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया गया एवं शिक्षा के बदले कुछ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया जिसके लिए संस्था ने उन्हें वेट मशीन चप्पल स्टैंड फूल माला की दुकान आदि स्थापित कर व्यवसाय प्रदान किया है, इस कार्य को लेकर पुलिस प्रशासन और पूर्व आईजी दीपांशु काबरा ने सराहा एवं भरपूर सहयोग प्रदान किया,

मौके पर पी. अंकिता शुक्ला, नवीन नागदौने, अनुभव शुक्ला, साकेत शुक्ला, अनिकेत कश्यप, विवेक भार्गव, प्रियांशु कुंभारे, अजीता पाण्डेय, प्राची शर्मा, रुचि शर्मा, चंकी कुंभारे, आदि मौजूद रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!