छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर में आज मौसम रहेगा शुष्क, रात में बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट का ट्रेंड प्रारंभ होने संभावना..

बिलासपुर। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिसके कारण सर्दी बढ़ेगी। मंगलवार की सुबह हल्की ठंड रही।

मौसम विभाग की मानें तो आज से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वेधशाला लालपुर के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक निम्न दाब का क्षेत्र (चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ के अवशेष) का असर छत्तीसगढ़ में लगभग समाप्त हो चुका है। आज काफी मात्रा में नमी आने के कारण कुछ जिलों में आज भी मध्य स्तर के बादल छाये रहे। प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने के कारण सात दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड प्रारंभ होने की अति संभावना है। फिलहाल प्रदेश में पेंड्रारोड का तापमान सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस है। यह ट्रेंड आज भी जारी रह सकता है। बता दें कि चक्रवात का खतरा टलने के बाद अब मौसम में बदलाव दिख रहा है। यही वजह है कि आज सुबह से ठंडी बढ़ी है। जिसके आज और बढ़ने की संभावना है।

बिलासपुर का तापमान

अधिकतम 30.2

न्यूनतम 18

पेंड्रारोड का तापमान

अधिकतम 29.1

न्यूनतम 14.1

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!