छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : कमजोर हुआ चक्रवाती तूफान जवाद, तापमान में नहीं होगा ज्यादा बदलाव…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : चक्रवाती तूफान जवाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार पांच दिसंबर की दोपहर यह पुरी के पास गहरे अवदाब के रूप में पहुंचेगा। इसके बाद और कमजोर होकर पश्चिम बंगाल के तट की ओर आगे बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं है। रविवार पांच दिसंबर को तो राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

शनिवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। राजधानी रायपुर सहित बहुत से क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। न्यूनतम तापमान में कमी के कारण रात को ठंड थोड़ी बढ़ गई है। अभी ठंड में कोई ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगा है। छह दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कमी तो आएगी, लेकिन कोई ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर 29.2 16.7

बिलासपुर 29.0 15.6

जगदलपुर 27.7 16.2

अंबिकापुर 25.3 12.0

पेंड्रा 27.9 11.8

दुर्ग 31.6 12.6

(सभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!