मुंगेली 02 दिसम्बर 2021खनिज लिए अधोस्थलीय भू-वैज्ञानिक संरचनाओं के अध्ययन के लिए आंकड़ों को संग्रहित करने के उद्देश्य से परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के लिए मेसर्स जियोटेक लिमिटेड, कनाडा द्वारा छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के आंशिक भूभागों में हेलिकॉप्टर वाहित भू-भौतिकीय सर्वेक्षण किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज यहां बताया कि हेलिकॉप्टर वाहित भू-भौतिकीय सर्वेक्षण में विद्युत-चुम्बकीय, चुम्बकीय एवं गामाकिरण स्पैक्ट्रोमीटर उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इसमें एक उपकरण 26 मीटर व्यास लूप हेलिकॉप्टर से नीचे लटकता है तथा इस सर्वेक्षण में हेलिकॉप्टर भूतल से 60-80 मीटर की ऊँचाई पर उड़ता है। इस प्रकार के सर्वेक्षण देश के विभिन्न भूभागों में नियमित रुप से किये जाते है, जो आम जनता के लिए हानिकारक नहीं हैं। हेलिकॉप्टर से नीचे लटकते हुए लूप से आम जन को भ्रमित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह उपकरण वैज्ञानिक दृष्टि से डिजाइन किया गया है जिसे नागर विमानन महानिदेशालय, भारत सरकार द्वारा उपयोग करने के लिए स्वीकृति दी गयी है। यह एक सुरक्षित एवं संरक्षित उपकरण है जिसका संचालन दक्षता प्राप्त एवं अनुभवी पेशेवर व्यक्तियों द्वारा किया जाता है।
Related Articles
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..








