छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर सगे भाई से मारपीट, पुलिस की तत्परता से 02 घंटे के अंदर ही आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग : घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद । – बदमाश के विरूद्ध खुर्सीपार थाने में पूर्व में भी मामले दर्ज है। ज्ञात हो कि दिनांक 28.11.2021 के 07.00 बजे रात्रि प्रार्थी अभिमन्यु साहू निवासी जोन 03 खुर्सीपार का भोजनालय हॉटल बंद कर घर आया था घर मे प्रार्थी की मॉ एव पत्नि बैठे हुए थे उसी समय प्रार्थी का बड़ा भाई प्रभाकर साहू जो हमेशा शराब पीते रहता है, और शराब पीने के लिये घर के लोगो से पैसे मांगकर परेशान करते रहता है, बाहर से घुमकर घर आया और प्रार्थी को शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा जिसे प्रार्थी के पैसे देने से मना करने पर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा ,जिसे प्रार्थी गाली गुप्तार करने मना करने पर प्रभाकर साहू प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा झगडा को देखकर बीच बचाव करने आये बड़े भाई जगन्नाथ साहू को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा अपने पास रखे एक लोहे का धारदार नुकीला चाकू को लहराते हुए प्रार्थी को आज तेरे को नही छोडुंगा कहकर मारने दौडाने लगे प्रार्थी किसी तरह अपना जान बचाकर भाग निकला कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में आरोपी के पता तलाश हेतु खुर्सीपार के तीनो पेट्रोलिंग टीमो को अलर्ट कर आरोपी के पतासाजी हेतु टीम अलग अलग दिशा मे रवाना किया गया। प्रभाकर साहू पुलिस की गाडी देखकर सकरी गली से निकल गया जिससे पुलिस टीम प्रभाकर को ढुढते रही आरोपी प्रभाकर साहू पिता स्व0 रामचंद्र साहू उम्र 40 वर्ष निवासी जगन्नाथ किराना स्टोर्स के बाजू दुर्गा मंदिर प्रियदर्शनी मार्केट जोन 03 खुर्सीपार को गणेश मंदिर के पास चर्च के सामने घेराबंदी कर पडका गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार नुकीला चाकू बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू, आरक्षक डी0 प्रकाश, राकेश चौधरी की विशेष भूमिका रही।

क० थाना धारा अपराध कमांक नाम आरोपी 1 खुर्सीपार 583/ 2021 294,506,323,327 प्रभाकर साहू पिता स्व0 रामचंद्र साहू उम्र भादवि 25,27 40 वर्ष निवासी जगन्नाथ किराना स्टोर्स के बाजू दुर्गा मंदिर प्रियदर्शनी मार्केट जोन 03 खुर्सीपार। आर्स एक्ट

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!