छत्तीसगढ़

लूट के फरार आरोपी को थाना-सिटी कोतवाली जशपुर ने किया गिरफ्तार

जशपुर : प्रार्थी पुरूषोत्तम पैंकरा निवासी ग्राम-मयूरनाचा भेलवाटोली थाना-बागबहार जिला-जशपुर (छ0ग0) दिनांक 02-11-2020 को थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02-11-2020 को अपना ड्रायविंग लायसेंस बनवाने जशपुर आ रहा था कि तमता पंडरीपानी अटल चौक के पास आलिया यादव नाम की लड़की मिली जो जशपुर तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी तो प्रार्थी उसको अपनी मोटरसायकिल में पीछे बैठाकर बांकीटोली जशपुर पहुंचा दिया, उसी समय लड़की आलिया यादव प्रार्थी का मोबाइल फोन मांग कर दीदी से बात करती हूं कहकर बात की और बताई कि दीदी दुकान तरफ गई है,आने में लेट लगेगा चलो आटापाठ तरफ घुमकर आते हैं कहकर शिकारगाह ले गई वहां फिर प्रार्थी से फोन मांगकर किसी से बात की, बात करने के बाद दो अज्ञात लड़के आये और डरा धमकाकर चाकू दिखाकर मोटरसायकिल की चाबी लेकर लड़की को भगाकर दोनों अज्ञात लड़के भाग गये, प्रार्थी मोटरसायकिल को ढुलाते हुए जशपुर तरफ आ रहा था कि सारूडीह घाट के पास वे दोनों लड़के मिले और मारपाीट कर मोटरसायकिल, मोबाइल एवं 100/-रूपये नगदी रकम को लूट कर भाग गये, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 223/2020 धारा 294, 323, 506, 394 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर एवं उनके स्टॉफ द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी जावेद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को कब्जे में लिया गया एवं लूटी गई मोबाइल को पकड़े जाने के डर से आरोपी द्वारा तोड़कर तालाब जशपुर में फेंक दिया था जिसे खोज पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी जावेद साह के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 26-11-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार है जिसकी पता तलाष की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, स0उ0नि0 कमल सिंह राठिया, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक शोभनाथ सिंह, आरक्षक सुनील मिंज, आरक्षक भरत साहू, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!