छत्तीसगढ़

चिटफंड कंपनी गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इण्डिया लिमिटेड के डायरेक्टर गिरफ्तार….

जशपुर : दिनांक 25-09-2021को प्रार्थी देवकुमार यादव निवासी-कुमेकेला ने थाना-पत्थलगांव में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इण्डिया लिमिटेड शाखा पत्थलगांव के संचालक गुरूप्रीत सिंह के द्वारा कंपनी में पैसा जमा करने पर रकम दुगुना होकर मिलेगा कहकर प्रलोभन देकर पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों से कुल 9,45,600/-रूपये जमा कराकर पैसा मांगने पर वापस नहीं किया और ठगी कर कार्यालय बंद कर भाग गया, लिखित शिकायत आवेदन पर थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 42/2019 धारा 420 भादवि. एवं छ0ग0 के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 9, 10 पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण के आरोपीगण घटना के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री विजय अग्रवाल द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पार्टी रवाना किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रकरण के डायरेक्टर गुरूप्रीत सिंह को अमलेष्वर दुर्ग से अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरूद्ध धारा 420, 120(बी) भादवि. एवं छ0ग0 के निक्षे0 के हितों का संर0 अधि0 2005 की ध्ंाारा 9, 10 का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 27-11-2021 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त आरोपी डायरेक्टर गुरूप्रीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 718 लोगों से कुल 02 करोड़ 30 लाख रूपये का निवेष कराकर ठगी किया गया है। आरोपी गुरूप्रीत सिंह जांजगीर-चांपा एवं जिला-रायपुर के चिटफण्ड के प्रकरण में पूर्व में जेल जा चुका है।

संपूर्ण कार्यवाही एवं विवेचना में निरीक्षक एन0एल0 राठिया थाना प्रभारी पत्थलगांव, निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक भरतलाल साहू, उप निरीक्षक ललित सिंह नेगी, आरक्षक 332 कमलेष्वर वर्मा, आरक्षक 60 मरयानुस, आरक्षक 417 राजलाल भगत, आरक्षक 558 तुलसी दास रात्रे, आरक्षक 582 दिनेष्वर यादव, आरक्षक 462 संतोष बेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नाम आरोपी:- गुरूप्रीत सिंह पिता स्व0 राम सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी-ग्रीन अर्थ सिटी

जैष्मीन-1 फ्लैट नं0- 402 अमलेष्वर थाना-अमलेष्वर जिला-दुर्ग (छ0ग0)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!