रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शासन के मंशानुसार मादक पदार्थ गांजा की खरीदी-बिक्री, तस्करी एवं इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.11.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने टाटा एस वाहन में गांजा रखा है तथा बिलासपुर की ओर से रायपुर आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना गंज की संयुक्त टीम को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह स्थित ओव्हर ब्रीज के पास उक्त व्यक्ति व वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चिन्हांकित कर वाहन को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम अब्दुल ऐहेतेशाम निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा टाटा एस वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 02 पैकेट गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अब्दुल ऐहेतेशाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *09 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रूपये) एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन ए/0774* को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 249/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
Related Articles
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…









