छत्तीसगढ़

क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, सटोरिये से नगदी 3,63,470/- रूपये, मोबाईल फोन, लैपटाॅप सहित पेन ड्राईव किया गया जप्त..

रायपुर शहर में क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर इस व्यवसाय से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखीं जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.11.2021 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि क्रिकेट मैच के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर – 05 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम दीपक संघानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीपक संघानी के मोबाईल को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर दीपक संघानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *नगदी रकम 3,63,470/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप एवं 01 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती 4,39,470/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में 179/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – दीपक संघानी पिता स्व0 जयंतीलाल संघानी उम्र 48 साल निवासी सेक्टर 05 मकान नंबर डी- 267 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!