छत्तीसगढ़

घर में महिला को बंद कर बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 16.10.2021 के रात्रि लगभग 10ः30 बजेे चौकी मनोरा क्षेत्र की रहने वाली महिला उम्र 44 वर्ष अपने घर में थी, वह आरोपी रूपेश भगत को मुर्गा खिला रही थी। प्रार्थिया का पति अपने माता-पिता को सोने के लिये छोड़ने गया था, उसी दौरान आरोपी मौका देखकर गलत नीयत से पीड़िता को उसके घर में बंद कर से छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया के पति के घर में आने पर वह आरोपी को पकड़कर घर से बाहर निकाला। घटना के बाद से आरोपी फरार था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी मनोरा में धारा 354 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना आरोपी के ग्राम मनोरा आने की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी मनोरा से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास में जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी रूपेश भगत को अभिरक्षा में लिया गया। मामले में *आरोपी रूपेश भगत उम्र 23 वर्ष चौकी मनोरा* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्र.आर. मार्टिन खलखो, सहा आर. 01 भिखराम, म.आर. 121 अल्पना एक्का का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!