कोरिया 15 नवंबर 2021/ आगामी 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां देखने के लिए कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े ने बैकुंठपुर विकासखण्ड के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने, कम्प्यूटर सेंटर में टोकन की प्रक्रिया, नाप तौल के लिए तराजू आदि की उपलब्धता की जांच करने के बाद सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले भर में किसानों के लिए 1 दिसम्बर से होने वाले धान खरीदी में लघु सीमांत किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए उन्होंने छोटे किसानों की धान खरीद सबसे पहले करने के निर्देश दिए। श्री धावड़े ने कहा कि किसानों को धान खरीदी के ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और खाता नम्बर की जानकारी लेकर अपने सहकारी समिति में आना होगा। इसके लिए हर गांव में मुनादी करवाई जाए ताकि किसी भी किसान को धान खरीदी केंद्र में आने के बाद किसी भी तरह की असुविधा न हो। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में अच्छे बारदाने रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसान को असुविधा न हो। यंहा बने हुए स्टेक के निरीक्षण करने के बाद उन्होंने धान खरीदी के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए पोलिकवर सहित अन्य व्यवस्था पहले से बनाकर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर में घूमकर आवश्यक साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन कर आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, एस डी एम श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया श्री वेदांती तिवारी, सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक,सीईओ जनपद श्री अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
Related Articles
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…









