छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर, भगाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 10.11.2021 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री प्रातः में बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, प्रार्थी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात आरोपी इसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान एवं धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल की मद्द से अपहृता एवं आरोपी के ग्राम सरनाटोली थाना सन्ना में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से टीम गठित कर आरोपी के निवास ग्राम सरनाटोली जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी रूपेश उरांव के कब्जे से अपहृता को बरामद कर प्रकरण के आरोपी रूपेश उरांव को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जा.फौ. के तहत् कथन कराने पर पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करना बताई। मामले में *आरोपी रूपेश उरांव उम्र 18 वर्ष 11 माह निवासी ग्राम सरनाटोली थाना सन्ना, हॉल मुकाम गम्हरिया* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 14.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना, अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. किरणेश्वर प्रताप सिंह, म.आर. 95 पूनम तिर्की, आर. 596 शोभनाथ सिंह, सहा.आर. 10 रवि पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!