छत्तीसगढ़

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर वाहन में लगे बैटरी का चोरी करने का प्रयास कर रहे आरोपी को ग्रामीणों की मद्द से पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 13.11.2021 की रात्रि में प्रार्थी रवि कुमार बैरागी उम्र 27 वर्ष निवासी डड़गांव ने चौकी प्रभारी मनोरा को सूचना दिया कि ग्राम डड़गांव में एक व्यक्ति ग्रामीण के घर के बाहर खड़े टैªक्टर वाहन में लगे बैटरी की चोरी करने का प्रयास रहा था, जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़कर रखे हैं, उक्त व्यक्ति अपने पास रखे हथियारों से ग्रामीणों को डरा-धमका रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी मनोरा हमराह स्टॉफ के तत्काल ग्राम डड़गांव जाकर आरोपी कल्लु खान का अभिरक्षा में लेकर उससे विभिन्न हथियार एवं मोटर सायकल को जप्त कर चौकी लाया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के आरोपी कल्लू खान उम्र 25 वर्ष निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) को दिनांक 13.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सहा आर. 01 भिखराम, आर. 217 म.आर. 121 अल्पना एक्का का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!