रायपुर – आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चैक-चैराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के संबंध मंे शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आम स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर दिनांक 10.11.21 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के तहत् थाना मौदहापारा के रजबंधा मैदान, एम जी रोड, थाना सरस्वती नगर के आमानाका ओव्हर ब्रीज के नीचे, थाना आमानाका के टाटीबंध चैक, थाना गंज के तेलीघानी नाका, चूना भट्ठी, थाना कोतवाली के चांदनी चैक पास, थाना पंडरी के रिलायंस मार्ट के पास, थाना आरंग के ओव्हर ब्रीज के नीचे, थाना पुरानी बस्ती के भाठागांव, थाना विधानसभा के सड्डू सहित अलग – अलग थाना क्षेत्रों के आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले कुल 69 प्रकरण में कुल 74 व्यक्तियों के विरूद्ध संबधित थानों में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Related Articles
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…









