छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : बिलासपुर में मौसम साफ, हल्की-हल्की बढ़ रही ठंड, कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना..

बिलासपुर। Weather : दीपावली के बाद अब मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मंगलवार को बिलासपुर में हल्की हल्की ठंड ने दस्तक दी। आसमान में आशिंक बादल के बीच राते सर्द रही। फिलहाल बिलासपुर का ​अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। बुधवार की सुबह भी ठंड रही।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दक्षिण छग में 10 नवम्बर से न्युनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने सम्भावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

बिलासपुर में अभी न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस है। पेंड्रारोड प्रदेश में सबसे ठंडा है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। जिसके कारण इस क्षेत्र में शाम ढ़लते ही ठंड का अहसास होने लगता है।मौसम में परिवर्तन होने के साथ ऐसा माना जा रहा है कि इस साल 15 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!